West Bengal Elections 2026/Photo Credit: IBC24
West Bengal Elections 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज (बुधवार 29 अप्रैल) को 142 सीटों पर वोटिंग जारी है। जहां TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर है। इसी दौरान सियासी माहौल काफी गरमा गया है। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी प्रमुख ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
इसी बीच ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है, कि केंद्रीय सुरक्षा बल जैसे CRPF, BSF और CISF बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होनें आरोप लगाया कि मतदान (West Bengal Elections 2026) के दौरान उनकी पार्टी के झंडे और पोस्टर हटाए गए हैं, जिससे चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की गई है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, 4 मई के बाद केंद्रीय बल यहां नहीं रहेंगे, लेकिन आपको यहीं रहना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय बल TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। कुछ वार्ड काउंसलरों को घर से बाहर निकलने से रोका जा रहा है और नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।
आज होने वाले मतदान में 1,448 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। ममता बनर्जी खुद कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव (West Bengal Elections 2026) लड़ रही है, जहां से उन्होंने पिछले साल जीत हासिल की थी।
आपकों बता दें कि राज्य में 152 सीटों पर हुए पहले चरण के लिए मतदान (West Bengal Elections 2026) 23 अप्रैल को हुई थी। जिसमें रिकॉर्ड 92.72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अब सबकी नजर 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी है।