Sub-engineer Arrested Taking Bribe/Photo Credit: IBC24
रायसेन। Sub-engineer Arrested Taking Bribe : MP के रायसेन जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है, टीम ने नगर परिषद उदयपुरा के उपयंत्री को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया है। आरोपी ने CC रोड निर्माण की सिक्युरिटी राशि और अनुभव प्रमाण पत्र के एवज में 5 मांगे थे।
ठेकेदार जयंत चतुर्वेदी ने लोकायुक्त को अपने शिकायत में बताया कि, नगर परिषद उदयपुरा क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण कार्य किया था। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि लौटाने और अनुभव प्रमाण-पत्र के बदले उपयंत्री (Sub-engineer Arrested Taking Bribe) दीपांशु पटेरिया और सहायक ग्रेड-2 शंकर साहू ने पांच लाख रुपये की डिमांड की थी।
सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। भोपाल के 6 नंबर हाकर्स कॉर्नर, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के पास जैसे ही उपयंत्री (Sub-engineer Arrested Taking Bribe) ने पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर किया गया है।
IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻