West Bengal Elections 2026/Photo Credit: IBC24
West Bengal Elections 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के 142 सीटों पर आज 29 अप्रैल को वोटिंग जारी है। इस चुनाव में TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर है। इसी बीच चापड़ा, शांतिपुर, निमतला और भांगड़ समेत कई स्थानों से हिंसा और तोड़फोड़ की शिकायतें मिली हैं।
बताया जा रहा है बूथ का आकार छोटा होने के कारण BJP प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल के पोलिंग एजेंट को बाहर भेज दिया गया था। जिससे प्रियंका का पोलिंग बूथ पर अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ तीखी बहस हो गई। इस दौरान TMC के चुनाव एजेंट भी बहस में शामिल हुए थे।
बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग जारी है, इसी बीच हुगली के खानकुल में बवाल मच गया है, TMC और ISF समर्थकों में मारपीट हो गई।
विवाद बूथ पर नकली पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर शुरू हुआ।
वहीं नादिया में भी BJP एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया लगाया है। इसके आलावा हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया। CRPF जवानों ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
आज होने वाले मतदान में 1,448 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। आपकों बता दें कि राज्य में 152 सीटों पर हुए पहले चरण के लिए मतदान 23 अप्रैल को हुई थी। जिसमें रिकॉर्ड 92.72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अब सबकी नजर 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के शुरुआती घंटों में बुधवार को राज्य के कई हिस्सों से हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार चापड़ा, शांतिपुर, निमतला और भांगड़ समेत कई स्थानों से हिंसा और तोड़फोड़ की शिकायतें मिली हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने आरोप लगाया कि नदिया जिले के चापड़ा में बूथ संख्या 53 पर भाजपा के एक पोलिंग एजेंट पर ‘‘सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बदमाशों’’ ने हमला किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान मुशर्रफ मीर के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाजपा प्रत्याशी सैकत सरकार ने कहा कि यह घटना मतदान का अभ्यास (मॉक पोल) शुरू होने के बाद हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल समर्थकों ने भाजपा एजेंट को रोका और उसके सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया।’’
इस संबंध में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, हालांकि तृणमूल ने आरोपों से इनकार किया है।
घायल व्यक्ति ने बताया कि 15-16 तृणमूल समर्थक उसकी ओर दौड़े, जिनमें एक व्यक्ति के पास बंदूक थी। उसने कहा कि उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा।
पुलिस ने बताया कि शांतिपुर में वार्ड संख्या 16 स्थित भाजपा के कैंप कार्यालय में बुधवार सुबह तोड़फोड़ की गई। वहां फर्नीचर तोड़ दिया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।
दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ में आरोप लगे कि इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के एक एजेंट को मतदान केंद्र में प्रवेश करने से रोका गया, जिससे अशांति फैल गई।
आईएसएफ नेता अराबुल इस्लाम ने दावा किया, ‘‘एजेंटों के फॉर्म छीने जा रहे हैं और उन्हें बाहर निकाला जा रहा है… महिलाओं को वोट नहीं डालने दिया जा रहा। हमने एजेंट इसलिए तैनात किए ताकि सभी वोट डाल सकें।’’
निमतला के बूथ संख्या 140 पर मतदान में देरी हुई, जहां सुबह 7:30 बजे तक मतदान शुरू नहीं हुआ था। इससे मतदाताओं में नाराजगी और तनाव देखा गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त हो तथा सभी लोग मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें।’’
इस बीच, पुलिस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी और तृणमूल कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी, जो एक मतदान केंद्र के पास एकत्र हुए थे। अधिकारियों ने कहा कि एक स्थान पर चार से अधिक लोगों के जुटने की अनुमति नहीं है।
वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी अजय पाल शर्मा सुबह से दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा इलाके में काफिले के साथ गश्त करते नजर आए। डायमंड हार्बर और फाल्टा में केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं।
बाली में, मतदान केंद्रों के बाहर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया 🔥
सीआरपीएफ दोनों को मौके पर ही उठा ले गई🤣 pic.twitter.com/lxKdhXXyaa
— ocean jain (@ocjain4) April 29, 2026
कल TMC के गुंडों ने मतदान बाधित करने के लिए सड़क बंद करने की कोशिश की।
फिर सुरक्षा बलों ने उन्हें करारा जवाब दिया 😂🔥 pic.twitter.com/XwAF4P4dTe
— ocean jain (@ocjain4) April 24, 2026
#WATCH | West Bengal: Claiming an attack on his car by TMC workers, BJP candidate from the Basanti assembly constituency, Bikash Sardar, says, "Gundagiri by TMC is happening everywhere in the constituency. 200-250 TMC goons attacked my car with rods and bamboo sticks. They also… pic.twitter.com/nvJ9oxCAxx
— ANI (@ANI) April 29, 2026
IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻