प्रधानमंत्री मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे

Ads

प्रधानमंत्री मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 02:14 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 02:14 PM IST

गुवाहाटी, 13 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर गुवाहाटी पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व दोपहर में उनका कोकराझार जाने और शाम को गुवाहाटी पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन भारी बारिश के कारण उनका कोकराझार दौरा रद्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मोदी अब गुवाहाटी से डिजिटल माध्यम से 4,570 करोड़ रुपये से अधिक की कोकराझार परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना