PM Modi Assam Tour: दो दिवसीय असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, अमृत भारत ट्रेन, काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे

Ads

PM Modi Assam Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी असम को कई बड़ी सौगातें देंगे।

  •  
  • Publish Date - January 16, 2026 / 02:28 PM IST,
    Updated On - January 16, 2026 / 02:33 PM IST

Vande Bharat/ image source: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • शनिवार से दो दिवसीय असम दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी।
  • अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम।
  • काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की रखेंगे आधारशिला ।

PM Modi Assam Tour: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी दो अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे (PM Modi Assam Tour) और काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे।  इस पूर्वोत्तर राज्य में मोदी का यह एक महीने से भी कम समय में दूसरा दौरा है। असम में 2026 की पहली छमाही में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

बोडो लोक नृत्य ‘बागुरुम्बा’ को देखेंगे पीएम (PM Modi Assam Tour)

PM Modi Assam Tour:  एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 17 जनवरी की शाम को यहां पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री शहर के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10,000 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बोडो लोक नृत्य ‘बागुरुम्बा’ को देखेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी 6,957 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखने के (PM Modi Assam Tour) लिए अगले दिन कलियाबोर रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक नामक दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने और कलियाबोर में एक जनसभा को संबोधित करने की उम्मीद है।

20 दिसंबर को असम दौरे पर थे पीएम

PM Modi Assam Tour:  पीएम मोदी 20 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर असम आए थे, जहां उन्होंने गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया और असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की प्रतिमा का अनावरण किया था, जिनके नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखा गया है। प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ में 10,601 करोड़ रुपये की (PM Modi Assam Tour)  लागत से बनने वाले ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया संयंत्र की आधारशिला भी रखी थी। अपने पिछले दौरे पर मोदी ने गुवाहाटी और नामरूप में जनसभाओं को संबोधित किया, जहां उन्होंने 2026 के असम विधानसभा चुनावों के लिए माहौल तैयार किया था।

इन्हे भी पढ़ें:-