Sangeet Som on Owaisi’s UCC Statement: ‘ये लोग देश के गद्दार, समानता नहीं चाहते’- ओवैसी-अखिलेश ने किया UCC का विरोध तो भड़के पूर्व विधायक संगीत सोम

Ads

Sangeet Som on Owaisi's UCC Statement: 'ये लोग देश के गद्दार, समानता नहीं चाहते'- ओवैसी-अखिलेश ने किया UCC का विरोध तो भड़के पूर्व विधायक संगीत सोम

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 02:29 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 02:38 PM IST

Sangeet Som on Owaisi Statement: 'ये लोग देश के गद्दार, समानता नहीं चाहते'- ओवैसी-अखिलेश ने किया UCC का विरोध तो भड़के पूर्व विधायक संगीत सोम /image: Social Media

लखनऊ। Sangeet Som on Owaisi’s UCC Statement: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के NDA शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) लागू करने के ऐलान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने UCC को भारत की विविधता खत्म करने की साजिश बताया है। जिसपर भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम (Sangeet Som) ने तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि देश में रहना है तो देश के कानून को मानना पड़ेगा। उन्होंने UCC को महिलाओं को न्याय और समानता देने वाला कानून बताया।

ओवैसी पर संगीत सोम का तीखा हमला

संगीत सोम ने कहा कि ओवैसी जैसे लोग देश में कट्टरपंथी राजनीति करते हैं। उन्हें समझना होगा कि देश में रहना है तो देश के कानून को मानना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि UCC ऐसा कानून है, जो भारत में महिलाओं को न्याय देता है और समानता की बात करता है।

संगीत सोम ने आरोप लगाया कि ओवैसी जैसे लोगों को समानता पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, ”ये लोग देश के गद्दार हैं। ये देश में समानता नहीं चाहते।”
उन्होंने दावा किया कि भारत के लोग UCC चाहते हैं। संगीत सोम ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने अगर कहा है कि UCC लागू होगा तो विरोध करने वाले लोग कितनी भी ताकत लगा लें, UCC लागू होकर रहेगा।

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

UCC को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भी संगीत सोम ने हमला बोला। दरअसल अखिलेश यादव ने UCC का मतलब ”अंडरग्राउंड कम्युनल कांस्पिरेसी” बताया है। इसपर संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव के पास कोई काम नहीं है। वह ट्विटर-ट्विटर खेलते हैं।

संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव के पास टीवी पर गेम खेलने और ट्विटर पर खेलने के अलावा कोई काम नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मुलायम सिंह यादव की कृपा से अखिलेश यादव एक बार मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन अब वह मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। सोम ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी नहीं आ सकते।

40 साल से UCC की मांग का दावा

Sangeet Som on Owaisi’s UCC Statement संगीत सोम ने कहा कि UCC की मांग पिछले 40 साल से होती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब के संविधान के रास्ते पर चलकर उनके बताए कार्यों को पूरा करने का काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

UCC को मुस्लिमों के खिलाफ बताए जाने पर सोम ने कहा कि अगर पूरे देश में UCC नहीं आई तो असमानता होगी। उनके मुताबिक समानता के लिए यह कानून जरूरी है। उन्होंने कहा कि UCC नहीं आने से देश में हिंदू-मुस्लिम का बैलेंस खराब होगा और राहुल गांधी तथा अखिलेश यादव यही चाहते हैं।

अमित शाह ने कहा है तो UCC आकर रहेगा- सोम

Sangeet Som on Owaisi’s UCC Statement पूर्व भाजपा विधायक ने कहा कि विरोध की राजनीति के चलते ओवैसी जैसे लोग पहले अपमानित होंगे और फिर UCC की वकालत करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग संविधान लेकर घूमते हैं, लेकिन संविधान का एक पन्ना भी नहीं खोलते।

संगीत सोम ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह साफ कर चुके हैं कि जिन राज्यों में NDA की सरकार है, वहां UCC लाया जाएगा। उन्होंने कहा, ”अब अगर कोई नहीं लाना चाहता है तो ना लाएं। हम 29 से पहले लाएंगे। अखिलेश, ओवैसी, राहुल कितनी भी ताकत लगा लें, UCC आकर रहेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग बेनकाब हो चुके हैं और देश की भलाई के लिए कोई काम नहीं करते।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के सभी NDA शासित 21 राज्यों में UCC लागू कर दिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद UCC को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें

UCC को लेकर विवाद क्यों बढ़ा है?

अमित शाह ने कहा है कि 2029 से पहले 21 NDA शासित राज्यों में UCC लागू किया जाएगा, जिसके बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हुई हैं।

UCC क्या है?

UCC यानी Uniform Civil Code (समान नागरिक संहिता) का उद्देश्य विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे व्यक्तिगत कानूनों के लिए समान कानूनी प्रावधान करना है।

असदुद्दीन ओवैसी ने UCC पर क्या कहा?

ओवैसी ने UCC के प्रस्ताव का विरोध करते हुए इसे धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे के रूप में उठाया है।

संगीत सोम ने ओवैसी के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?

संगीत सोम ने UCC के समर्थन में बयान देते हुए ओवैसी और उनके रुख की आलोचना की। लेख में उनके कुछ तीखे आरोप भी दर्ज हैं।

अभी UCC कितने राज्यों में लागू है?

सितंबर 2026 तक उत्तराखंड में UCC लागू है, जबकि गुजरात, असम और मध्य प्रदेश में इसे लेकर कानून पारित हो चुके हैं।