कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच प्रधानमंत्री मोदी और अधिकारियों की एक और अहम बैठक, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच प्रधानमंत्री मोदी और अधिकारियों की एक और अहम बैठक, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच प्रधानमंत्री मोदी और अधिकारियों की एक और अहम बैठक, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: April 27, 2021 4:33 pm IST

नई दिल्ली: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने हाहाकार मचा दिया है। रोजाना सामने आ रहे मौत के आंकड़ों और नए मरीजों की संख्या में अस्पताल और श्मशानों की व्यवस्था बिगाड़ दी है। लाशों का अंतिम संस्कार करने के लिए भी परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, हालात को देखते हुए पीएम मोदी ने मंगलवार को अधिकारियों की हाई लेवल बैठक बुलाई थी। इस दौरान पीएम मोदी और अधिकारियों के बीच वैक्सीनेशन, ऑक्सीजन सप्लाई और संक्रमण की स्थिति सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 

Read More: विश्व में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन! तीरंदाजी युगल में दीपिका और अतनु ने जीता गोल्ड

बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ऑक्सीजन प्लांट्स को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करें। अधिकारियों ने पीएम मोदी को इस बारे में भी बताया कि वे राज्यों को प्लांट्स स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

Read More: नक्सलियों का उत्पात जारी.. 6 ट्रेक्टर और 1 टैंकर को जलाया, कई जगहों में लगाए बैनर, भारत बंद का किया आव्हान

हाई लेवल मीटिंग में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर और कोविड प्रबंधन पर काम कर रहे एम्पावर्ड ग्रुप ने पीएम को बेड्स/सीयू की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी है। पीएम ने जोर देकर कहा कि कोविड प्रबंधन के संबंध में दिशा-निर्देशों और रणनीतियों को ठीक से लागू करने की जरूरत है। कम्यूनिकेशन पर काम कर रहे एम्पावर्ड ग्रुप ने पीएम मोदी को बैठक में बताया कि लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। साथ ही पीएम मोदी को ऑक्सीजन एक्सप्रेस, भारतीय वायुसेना द्वारा उठाए जा रहे ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के कदमों के बारे में भी बताया गया। 

Read More: कोरोना ने तोड़ दी संगीत जगत की ये मशहूर जोड़ी ! सबको हंसाने वाला यूं रुलाकर चला गया, कलाकारों ने जताया दुख

बता दें कि देश में एक दिन में 3,23,144 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,76,36,307 हो गयी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में बताया। मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार सुबह आठ बजे दी गई जानकारी में बताया कि संक्रमण से 2,771 लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 1,97,894 हो गयी है।

Read More: मध्यप्रदेश: कोविड सेंटर्स को मुफ्त मिलेगा रेमडेसिविर इंजेक्शन, इधर 9 जिलोें में बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

पचाराधीन मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है और यह संख्या बढ़कर 28,82,204 हो गयी है जो कुल संक्रमितों का 16.34 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय के अनुसार संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,45,56,209 हो गयी है जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.12 प्रतिशत हो गयी है।

Read More: CM शिवराज आज ‘योग से निरोग’ कार्यक्रम के अधिकारियों से करेंगे चर्चा, निजी अस्पताल के डाॅक्टरों से भी करेंगे बात, देखें शेड्यूल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"