मोदी ने सफल चुनावों पर नेपाल सरकार, वहां के लोगों को बधाई दी; घनिष्ठ सहयोग का संकल्प दोहराया

मोदी ने सफल चुनावों पर नेपाल सरकार, वहां के लोगों को बधाई दी; घनिष्ठ सहयोग का संकल्प दोहराया

मोदी ने सफल चुनावों पर नेपाल सरकार, वहां के लोगों को बधाई दी; घनिष्ठ सहयोग का संकल्प दोहराया
Modified Date: March 7, 2026 / 05:29 pm IST
Published Date: March 7, 2026 5:29 pm IST

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हिमालयी देश नेपाल में सफल आम चुनाव के लिए वहां की जनता और सरकार को बधाई दी तथा कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण है।

मोदी ने यह भी कहा कि एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल के लोगों और उसकी नयी सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि की नयी ऊंचाइयों को छूने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “नेपाल की जनता और सरकार को चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर हार्दिक बधाई। अपने नेपाली भाइयों और बहनों को इतने उत्साहपूर्वक तरीके से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते देखना बेहद खुशी की बात है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण है।’’

रैपर से राजनीतिक नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) भारी जीत की ओर बढ़ रही है, जिससे स्थापित राजनीतिक दलों का वर्चस्व टूटता नजर आ रहा है।

आरएसपी ने बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में