प्रधानमंत्री मोदी ने हंगरी के संसदीय चुनावों में जीत पर पीटर मैग्यार को बधाई दी
प्रधानमंत्री मोदी ने हंगरी के संसदीय चुनावों में जीत पर पीटर मैग्यार को बधाई दी
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हंगरी में संसदीय चुनावों में पीटर मैग्यार की शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी।
मोदी ने कहा कि वह द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा भारत-यूरोपीय संघ के बीच अहम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
दक्षिणपंथ की तरफ झुकाव रखने वाली विपक्षी तिस्जा पार्टी के नेता पीटर मैग्यार ने रविवार को हुए चुनाव में हंगरी के मौजूदा प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन को हराया।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पीटर मैग्यार और तिस्जा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और हंगरी घनिष्ठ मित्रता, साझा मूल्यों और एक-दूसरे के प्रति अटूट सम्मान की डोर से बंधे हुए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमारे द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा हमारे लोगों की साझा समृद्धि और कल्याण के साथ भारत-यूरोपीय संघ के बीच अहम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।’’
भाषा संतोष वैभव
वैभव

Facebook


