Surendranagar Road Accident News: पैदल चल रहे तीर्थयात्रियों को ट्रक ने कुचला.. सड़क पर ही बिछ गई इतनी लाशें, PM मोदी ने भी जताया गहरा दुःख..
Surendranagar Gujarat Road Accident Video: गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत; हापुड़ में बस-ट्रक हादसे में 6 लोगों की मौत
Surendranagar Road Accident Video || Image- Symbolic File
- सुरेंद्रनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने 7 श्रद्धालुओं को कुचला, मौके पर मौत
- बहुचराजी मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
- हापुड़ में बस-ट्रक भिड़ंत, 6 की मौत, कई घायल
सुरेंद्रनगर: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। (Surendranagar Road Accident Video) लखतर के पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि यह घटना लखतर-विरामगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1.30 बजे उस समय घटी, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था।
मरने वालों में 6 तीर्थयात्री
उन्होंने बताया कि जिले के लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि छह तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।
उन्होंने कहा, “यह हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्री पैदल जा रहे थे। वे बहुचराजी के एक मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।” (Surendranagar Road Accident Video) अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
Seven persons killed after being run over by speeding truck on roadside in Gujarat’s Surendranagar district: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
हापुड़ में भी सड़क हादसा, 6 की मौत
इसी तरह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। धौलाना-गुलावटी हाईवे पर बारातियों से भरी एक बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, बस में कुल 12 लोग सवार थे, जो एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। यह हादसा इतना भीषण था कि बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। (Surendranagar Road Accident Video) टक्कर की तीव्रता का अंदाजा बस की हालत देखकर लगाया जा सकता है। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में से एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसे बस का ड्राइवर माना जा रहा है।
यूपी के हापुड़ में बारातियों से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत
मौके पर 6 लोगों की मौत, कई लोग की हालत गंभीर pic.twitter.com/9VjF6p77Sy
— Priya singh (@priyarajputlive) April 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
कांस्टेबल पर धर्म परिवर्तन और विवाह का दबाव डालने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आशा भोसले से पुस्तक विमोचन कराने की हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा अधूरी रह गई
उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में श्रमिकों को दोगुना ओवरटाइम भुगतान देने का निर्देश दिया
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा भारत: शर्मा
वैशाली हारीं, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ और भी रोमांचक

Facebook


