8th Pay Commission Consultant Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 8वें वेतन आयोग में कंसल्टेंट पदों की भर्ती शुरू, सैलरी जानकर रह जाएंगे हैरान! ऐसे करें अप्लाई
8th Pay Commission Consultant Recruitment 2026: सरकार ने आयोग के कार्य को तेज करने के लिए कंसल्टेंट पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। यह भर्ती पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड होगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को निश्चित अवधि के लिए काम करना होगा। इसका मकसद आयोग के कामकाज को प्रभावी और समय पर पूरा करना है।
(8th Pay Commission Consultant Recruitment 2026/ Image Credit: Pexels)
- 8वें वेतन आयोग में लगभग 20 कंसल्टेंट पदों पर भर्ती।
- भर्ती पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट आधारित होगी
- सैलरी 90,000 से 1,80,000 रुपये तक
नई दिल्ली: 8th Pay Commission Consultant Recruitment 2026: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट आई है। सरकार ने आयोग के काम को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कंसल्टेंट पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। ये सभी नियुक्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड होंगी और चयनित विशेषज्ञों को सीमित अवधि के लिए काम करना होगा।
विशेषज्ञों की होगी नियुक्ति (Appointment of Experts)
इस भर्ती के तहत फाइनेंस, कानून, मानव संसाधन और संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों को चुना जाएगा। इन कंसल्टेंट्स का काम सरकार को कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों की नई संरचना बनाने में मदद करना होगा। ये लोग वेतन, पेंशन और अन्य वित्तीय मामलों पर आयोग को तकनीकी सलाह देंगे।
पदों की संख्या और श्रेणियां (Number and Categories of Posts)
इस भर्ती में लगभग 20 पद भरे जाएंगे। इन्हें तीन श्रेणियों सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल में बांटा गया है। हर कैटेगरी में अलग-अलग जिम्मेदारियां और अनुभव की जरूरत तय की गई है, ताकि काम को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।
योग्यता, अनुभव और आयु सीमा (Eligibility, Experience and Age Limit)
उम्मीदवार के पास फाइनेंस, HR, इंडस्ट्रियल रिलेशन या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या MBA होना जरूरी है। एलएलबी डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं। अनुभव की जरूरत पद के अनुसार 4 से 10 साल तक रखी गई है। आयु सीमा भी अलग-अलग तय की गई है, जिसमें सीनियर कंसल्टेंट के लिए अधिकतम 45 वर्ष, कंसल्टेंट के लिए 40 वर्ष और यंग प्रोफेशनल के लिए 32 वर्ष तक की सीमा रखी गई है।
सैलरी और आवेदन प्रक्रिया (Salary and Application Process)
इस भर्ती में आकर्षक सैलरी दी जाएगी। सीनियर कंसल्टेंट को 1,80,000 रुपये प्रति माह तक, कंसल्टेंट को 1,20,000 रुपये तक और यंग प्रोफेशनल को 90,000 रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। उम्मीदवारों को https://8cpc.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज व अनुभव की जानकारी अपलोड करनी होगी। चयनित अभ्यर्थी कंसल्टेंट वेतन संरचना, पेंशन सिस्टम, डेटा विश्लेषण और रिपोर्ट तैयार करने जैसे कार्यों में शामिल होंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Tata Capital Share Price: आज खुलने वाला है टाटा का बड़ा राज! 93,742 करोड़ के शेयर लॉक-इन से बाहर, क्या शुरू होगा प्रॉफिट का खेल?
- Vrindavan Boat Accident Death Toll: हादसे के चौथे दिन भी लाशें उगल रही है यमुना.. वृन्दावन नाव दुर्घटना में डूबकर मरने वालो की संख्या पहुंची 15..
- Bhilai Peelia Case: भिलाई टाउनशिप में फैलता जा रहा ‘पीलिया का कहर’! 4 दिन में 31 मरीज, अब स्वास्थ्य विभाग ने लिया ये बड़ा एक्शन

Facebook


