प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सतीशन को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सतीशन को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सतीशन को बधाई दी
Modified Date: May 18, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: May 18, 2026 1:51 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर वी. डी. सतीशन को बधाई दी और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

वाम मोर्चे को परास्त करके एक दशक बाद राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का नेतृत्व करने वाले सतीशन ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वी डी सतीशन जी को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। केंद्र सरकार नवगठित केरल सरकार को जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन देती है।’’

सतीशन के 20 मंत्रिमंडल सदस्यों ने भी तिरुवनंतपुरम में एक भव्य समारोह में शपथ ली जिसमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। यूडीएफ के दूसरे सबसे बड़े घटक इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) सहित गठबंधन दलों को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है।

भाषा सुरभि अमित

अमित


लेखक के बारे में