(फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को डी के शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार जनकल्याण के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार को बेंगलुरु में शिवकुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री डी के शिवकुमार जी को हार्दिक बधाई। उन्हें उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार जन कल्याण के लिए कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।’’
भाषा राजकुमार अविनाश
अविनाश