कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर पीएम मोदी ने दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की चर्चा, 72​ घंटे के फार्मूले पर दिया जोर

कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर पीएम मोदी ने दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की चर्चा, 72​ घंटे के फार्मूले पर दिया जोर

कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर पीएम मोदी ने दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की चर्चा, 72​ घंटे के फार्मूले पर दिया जोर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: August 11, 2020 8:26 am IST

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर, कोरोना संक्रमण के दौरान क…

इस दौरान पीएम ने कहा कि जिन राज्यों में टेस्टिंग रेट कम है और जहां पॉजिटिविटी रेट ज़्यादा है, वहां टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत सामने आई है! खासतौर पर बिहार, गुजरात, यूपी, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में टेस्टिंग बढ़ाने पर खास बल देने की बात इस समीक्षा में निकली है।

ये भी पढ़ें: टहलने निकले बीजेपी के दिग्गज नेता की गोली मारकर हत्या, 3 बदमाशों ने…

पीएम ने कहा कि आज 80 प्रतिशत एक्टिव मामले इन दस राज्यों में हैं, इसलिए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इन सभी राज्यों की भूमिका बहुत बड़ी है। आज देश में एक्टिव मामले 6 लाख से ज़्यादा हो चुके हैं, जिनमें से ज़्यादातर मामले हमारे इन दस राज्यों में ही हैं।

ये भी पढ़ें: ‘पायलट’ की कांग्रेस में सुरक्षित लैंडिग के बाद विरोधी विधायक नाराज,…

पीएम ने 72 घंटे के फार्मूले पर विचार करने को कहा है, उन्होने कहा कि संक्रमण से लेकर हॉस्पिटल में भर्ती होने तक मरीज एवं उसके संपर्क में आए सभी लेागों की पहचान कर ली जाए तो संक्रमण को रोकने में ज्यादा सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें: यूजीसी की दो टूक- बिना परीक्षा नहीं देगी डिग्री को मान्यता, एग्जाम …

प्रधानमंत्री ने कहा कि टेस्टिंग की संख्या बढ़कर हर दिन 7 लाख तक पहुंच चुकी है और लगातार बढ़ भी रही है। इससे संक्रमण को पहचानने और रोकने में जो मदद मिल रही है, आज हम देख रहे हैं। हमारे यहां औसत मृत्यु दर पहले भी दुनिया के मुक़ाबले काफी कम थी, संतोष की बात है कि ये लगातार और कम हो रही है। उन्होने कहा कि अब तक का हमारा अनुभव है कि कोरोना के खिलाफ कंटेनमेंट, कांटेक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस, सबसे प्रभावी हथियार है! अब जनता भी इस बात को समझ रही है, लोग सहयोग कर रहे हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com