प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में कार दुर्घटना पर जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में कार दुर्घटना पर जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में कार दुर्घटना पर जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा की
Modified Date: September 19, 2026 / 08:14 pm IST
Published Date: September 19, 2026 8:14 pm IST

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार तड़के एक कार के बारिश के पानी से उफन रहे नाले में गिर जाने से तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। उनमें से सात ओडिशा के एक परिवार के सदस्य थे और आठवां व्यक्ति मध्यप्रदेश का रहने वाला वाहन चालक था।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि मोदी ने इस घटना को “बेहद दुखद” बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने कहा कि मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में