नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दलाई लामा का शांति का संदेश दुनिया भर के लोगों के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति रहा है।
दलाई लामा का जन्म छह जुलाई 1935 को तिब्बत के अमदो क्षेत्र के छोटे से गांव ताक्त्सेर में एक किसान परिवार में हुआ था।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर के लोगों के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति रहा है। उनकी नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति तथा वैश्विक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
दलाई लामा वर्ष 1959 से भारत में निर्वासन का जीवन बिता रहे हैं।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव