चीन में इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत

Ads

चीन में इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 12:53 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 12:53 PM IST

बीजिंग, छह जुलाई (भाषा) चीन के हेनान प्रांत स्थित एक रिहायशी इमारत में सोमवार को आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह घटना मध्य चीन के हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझोउ स्थित एक इमारत में हुई। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है।

शिन्हुआ के मुताबिक, घायल व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सा उपचार दिया गया जिसके बाद से उसकी हालत स्थिर है। समाचार एजेंसी के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश