Chhattisgarh Me Sarpanch Ko Dhamki: छत्तीसगढ़ में सरपंच को जिंदा जलाने की धमकी, नौगई हत्याकांड जैसा अंजाम देने की चेतावनी… गांव में मचा हड़कंप

Ads

Chhattisgarh Me Sarpanch Ko Dhamki: छत्तीसगढ़ के सरपंच को नौगई हत्याकांड जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी दी गई है।

  • Reported By: Satish gupta

    ,
  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 11:25 AM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 11:31 AM IST

Chhattisgarh Me Sarpanch Ko Dhamki/Photo Creadit: Ai Image

HIGHLIGHTS
  • कोरिया जिले में महिला सरपंच को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया
  • पंचायत बैठक के दौरान कथित रूप से जातिसूचक गालियां और धमकी दी गई
  • दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया

कोरिया। Chhattisgarh Me Sarpanch Ko Dhamki: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत की महिला सरपंच को नौगई हत्याकांड जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी दी गई है। इसकी रिपोर्ट सरपंच मानमति ने थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने धमकी देने वाले चाचा-भतीजे के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है। धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

दरअसल, सोनहत थाना क्षेत्र के ग्राम नौगई (Nougai Murder Case) में 16 जून की रात लल्ला सिंह समेत 3 लोगों की कार में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की बात आरोपी राजेन्द्र साहू ने सरपंच से सबके सामने कही।

पंचायत बैठक के दौरान हुआ विवाद

Chhattisgarh Me Sarpanch Ko Dhamki 30 जून को पंचायत कार्यालय में सचिव व पंचों की उपस्थिति में बैठक चल रही थी। इसी बीच पहले पंच पति जयकरण साहू वहां पहुंचा और अपने निजी बोर का पैसा मांगने लगा। जब उन्होंने मना किया तो यह जानते हुए भी कि वे एक आदिवासी महिला सरपंच हैं, इसके बाद भी जातिगत गाली दी। उसके बाद उसका भतीजा राजेन्द्र प्रसाद साहू आया और गाली देने लगा। उसने कहा कि सरपंच बन गई हो तो ज्यादा उड़ों मत। फिर उसने जान मारने की धमकी दी। इसके बाद सरपंच अपने पति को बुलाकर अन्य पंचों की मदद से घर पहुंचीं। मामले में पंचों से राय लेकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Chhattisgarh Me Sarpanch Ko Dhamki पुलिस ने आरोपी जयकरण साहू और राजेंद्र साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। राजेन्द्र के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है और वह गुंडा सूची में भी शामिल रहा है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

 

ये भी पढ़ें

यह मामला कहां का है?

यह मामला छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र का है।

महिला सरपंच ने क्या आरोप लगाया है?

उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत बैठक के दौरान उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या इस घटना का वीडियो सामने आया है?

हाँ, धमकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है।

क्या मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं?

पुलिस के अनुसार, राजेंद्र साहू के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह गुंडा सूची में भी शामिल रहा है।