Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur Tantrik Fraud News / Image Source : FILE
रायपुर : Raipur Tantrik Fraud News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र से अंधविश्वास और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक तांत्रिक ने भाई की मौत का राज बताने का झांसा देकर गाजियाबाद के एक डॉक्टर से 40 लाख रुपये नगद और एक एक्सयूवी वाहन समेत लाखों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी पीड़ित डॉक्टर ऋषभ चौबे के भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। Ghaziabad Doctor Cheated 40 Lakhs XUV भाई की मौत का रहस्य जानने और सच्चाई का पता लगाने के लिए डॉक्टर ने रायपुर के तांत्रिक बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री से संपर्क किया था।
Raipur Tantrik Cheating Case 2026 आरोप है कि तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री ने भाई की मौत का राज उजागर करने के नाम पर डॉक्टर को अपने झांसे में ले लिया। तंत्र-मंत्र के बहाने आरोपी ने डॉक्टर से अलग-अलग किश्तों में कुल 40 लाख रुपये नगद ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, शातिर तांत्रिक ने डॉक्टर से एक कीमती XUV गाड़ी भी अपने नाम करवा ली। जब डॉक्टर को ठगी का अहसास हुआ, तब तक आरोपी तांत्रिक बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री कीमती सामान और नगदी समेटकर फरार हो चुका था।पीड़ित डॉक्टर ऋषभ चौबे की शिकायत के बाद रायपुर की खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।