Happy Birthday lata Mangeshkar : PM मोदी ने दी बधाई, कहा- लता दीदी की सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है…

Ads

Happy Birthday lata Mangeshkar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुर सम्राज्ञी लता मंगेश्कर को मंगलवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 04:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

नयी दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुर सम्राज्ञी लता मंगेश्कर को मंगलवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली 2020 दंगे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- पूर्व नियोजित साजिश थी, पल भर का आवेश नहीं

अधिकारियों ने बताया कि गायकों की कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत लता मंगेश्कर के 92वें जन्मदिन पर मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए सुबह फोन किया था।

ये भी पढ़ें : दिखेगा चक्रवाती तूफान गुलाब का असर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

ट्विटर पर मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, “आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

ये भी पढ़ें :  छुपा रहे कोरोना मौत से ​आंकड़े? 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता के लिए भेजी गई सूची में कई मृतकों के नाम गायब