प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

  •  
  • Publish Date - October 15, 2023 / 09:13 AM IST,
    Updated On - October 15, 2023 / 09:13 AM IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नवरात्रि की शुरुआत पर लोगों को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शक्ति प्रदायिनी मां दुर्गा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं। जय माता दी।’’

नवरात्रि पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है तथा इसके बाद दशहरे का त्योहार आता है।

भाषा गोला पारुल

पारुल