प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं

  •  
  • Publish Date - March 24, 2024 / 05:24 PM IST,
    Updated On - March 24, 2024 / 05:24 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए।

देश में सोमवार को होली मनाई जाएगी, जबकि कुछ हिस्सों में मंगलवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।’’

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप