CGBSE Paper Leak Case: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने इतने रुपए में खरीदा था 12वीं की हिंदी का पेपर! नाई भी पहुंचा सलाखों के पीछे, जानिए कौन है इस कांड का मास्टरमाइंड
Two people arrested in CGBSE paper leak case
CGBSE Paper Leak Case
रायपुर। CGBSE Paper Leak Case: 12वीं बोर्ड के हिन्दी पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में सरकारी शिक्षक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में जवाहर लाल कुर्रे और विकास सेन शामिल हैं।
CGBSE Paper Leak Case: पुलिस के अनुसार जवाहर लाल कुर्रे बेमेतरा जिले के बोरतरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पीटीआई के पद पर पदस्थ है, जबकि विकास सेन बोरतरा में नाई दुकान संचालक है। जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षक से ही वेणु जंघेल को हिन्दी का प्रश्नपत्र मिला था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि जवाहर लाल कुर्रे ने तीन हजार रुपये लेकर वेणु जंघेल और विकास सेन को पेपर बेचा था। बैंक खाते के लेनदेन से इस बात की पुष्टि होने का दावा किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक जवाहर लाल कुर्रे को पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं विकास सेन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी वेणु जंघेल पहले से ही जेल में बंद है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज है।
- Aaj Ka Panchang 20 May 2026 : भूलकर भी आज रात मत देखना चांद, वरना लग जाएगा भयंकर कलंक! जानें वरदा चतुर्थी का शुभ मुहूर्त और राहुकाल
- PM Modi Italy Visit: ‘आपका स्वागत है, मेरे दोस्त’… इटली के इस शहर पहुंचते ही छा गए पीएम मोदी, मेलोनी के इस खास पोस्ट ने जीता दिल
- Nigeria ISIS Operation : फरवरी से चल रही थी सीक्रेट तैयारी! नाइजीरिया-US के सैनिकों ने उड़ाई ISIS की नींद, एक ही झटके में इतने आतंकी ढेर
- Raipur Gold Theft: राजधानी के ज्वेलरी शॉप में हो गया बड़ा कांड, देखते ही देखते गायब हुआ करोड़ों का सोना, CCTV देख फटी की फटी रह गई पुलिस की आंखें
- Marco Rubio India visit : भारत आ रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो! 4 शहरों के दौरे के बीच इन बड़े मुद्दों पर होगी अहम बातचीत
- Delhi Crime News: सरेआम मर्डर से दहली राजधानी, बदमाशों ने रास्ता रोक युवक पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत
- Petrol Diesel Price Today 20 May 2026: डीजल 12 रुपए और पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, तेजी से बढ़ती कीमत के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर, नया रेट शुक्रवार से लागू

Facebook


