प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल में ‘फौदा’ टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल में ‘फौदा’ टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल में ‘फौदा’ टीम से मुलाकात की
Modified Date: February 26, 2026 / 09:00 pm IST
Published Date: February 26, 2026 9:00 pm IST

यरुशलम, 26 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के लोकप्रिय जासूसी शो ‘‘फौदा’’ के कलाकारों और टीम से बृहस्पतिवार को मुलाकात की तथा सोशल मीडिया पर एक ‘सेल्फी’ साझा की।

मोदी ने ‘‘फौदा’’ टीम के साथ अपनी तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा की।

प्रधानमंत्री ने पोस्ट में लिखा, ‘‘शुक्र है, इस मुलाकात में सिर्फ एक सेल्फी की जरूरत पड़ी, कोई खुफिया काम करने की नहीं! फौदा।’’

तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘‘फौदा’’ के क्रिएटर लियोर रज, एवी इस्साचारॉफ, अभिनेता लेटिटिया ईडो, डोरोन बेन-डेविड और अन्य लोग नजर आ रहे हैं।

‘‘फौदा’’ एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है। यह वेस्ट बैंक और गाजा पर आधारित है।

शो का प्रसारण 2015 में एक इजराइली नेटवर्क पर शुरू हुआ था, और नेटफ्लिक्स पर इसका प्रदर्शन शुरू होने के साथ विश्व के अन्य हिस्सों में भी इसका प्रसार हो गया।

भाषा सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में