PM Modi Meets Slain BJP Workers Families: हिंसा में जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले पीएम मोदी, ब्रिगेड ग्राउंड में बने स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Ads

PM Modi Meets Slain BJP Workers Families: पीएम मोदी ने उन भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात की, जिनकीराजनीतिक हिंसा में मौत हो गई थी।

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 04:06 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 04:13 PM IST

PM Modi Meets Slain BJP Workers Families/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • कार्यक्रम के बाद शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले पीएम मोदी।
  • ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बने स्मारक पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

PM Modi Meets Slain BJP Workers Families: कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार का दिन काफी अहम और ऐतिहासिक रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि, राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी और शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं के परिजनों से की मुलाकात

शपथ ग्रहण समरोह के बाद एक और भावुक पल देखने को मिला है। पीएम मोदी ने उन भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिनकी पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के दौरान मौत हो गई थी। इनमें दिवंगत देबाशीष मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिवार शामिल थे। प्रधानमंत्री ने उनके परिजनों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। (PM Modi Meets Slain BJP Workers Families) इस मौके पर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उन भाजपा कार्यकर्ताओं की याद में एक स्मारक भी बनाया गया, जिनकी राजनीतिक हिंसा में जान गई थी।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

PM Modi Meets Slain BJP Workers Families:  शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकक्तों की याद में बनाए गए स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि, पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बलिदान को कभी नहीं भूलेगी। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक भी पहुंचे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। (PM Modi Meets Slain BJP Workers Families) भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत बताया।

इन्हे भी पढ़ें:-