Bangladesh Election Results: बांग्लादेश चुनाव में BNP की एकतरफा जीत, पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, कहा- ‘भारत लोकतांत्रिक बांग्लादेश के साथ खड़ा है’

Ads

PM Modi on Bangladesh Election Results: बांग्लादेश चुनाव में BNP की एकतरफा जीत, पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, कहा- 'भारत लोकतांत्रिक बांग्लादेश के साथ खड़ा है'

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 10:30 AM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 11:29 AM IST

PM Modi on Bangladesh Election Results | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश संसदीय चुनाव में बीएनपी ने जीत का दावा किया
  • प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • साझा विकास लक्ष्यों पर काम करने की बात कही

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश (Bangladesh Election Results) नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान की ‘‘निर्णायक जीत’’ पर शुक्रवार को उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह विकास के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

तारिक रहमान को दी बधाई

PM Modi on Bangladesh Election Results मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि रहमान की जीत ने उनके नेतृत्व में बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दर्शाया है। मोदी ने कहा, ‘‘भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा। मैं आपके साथ मिलकर हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।’’

बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बीएनपी ने शुक्रवार को जीत का दावा किया। इस चुनाव में जीत हासिल करने वाली पार्टी अंतरिम प्रशासन की जगह सरकार बनाएगी। यह अंतरिम प्रशासन अगस्त 2024 में अवामी लीग शासन के सत्ता से हटने के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

इन्हें भी पढ़े:-

 

बांग्लादेश में किस पार्टी ने जीत का दावा किया है?

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने संसदीय चुनाव में जीत का दावा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

उन्होंने तारिक रहमान को बधाई दी और कहा कि भारत लोकतांत्रिक व प्रगतिशील बांग्लादेश का समर्थन करेगा और साझा विकास लक्ष्यों पर काम करेगा।

तारिक रहमान कौन हैं?

तारिक रहमान बीएनपी के वरिष्ठ नेता हैं और इस चुनाव में निर्णायक जीत का दावा उनके नेतृत्व में किया गया।