प्रधानमंत्री मोदी ने सावरकर की 143वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने सावरकर की 143वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने सावरकर की 143वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
Modified Date: May 28, 2026 / 09:38 am IST
Published Date: May 28, 2026 9:38 am IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विनायक दामोदर सावरकर की 143वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका साहस और देशभक्ति हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वीर सावरकर को उनकी जयंती पर नमन। उनका साहस और राष्ट्रभक्ति हमेशा लोगों को प्रेरित करेगी। उनकी बुद्धिमत्ता और सामाजिक सुधारों पर दिया गया जोर भी उल्लेखनीय है।’’

प्रधानमंत्री ने सावरकर को ‘‘महान क्रांतिकारी और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक’’ बताते हुए कहा कि वीरता और बुद्धिमत्ता से भरा उनका व्यक्तित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

नेता, विचारक और हिंदू महासभा के प्रमुख नेताओं में शामिल सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को हुआ था। उनका निधन 26 फरवरी 1966 को 82 वर्ष की आयु में हुआ था।

भाषा रंजन गोला

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में