प्रधानमंत्री मोदी, यूएई के राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर चर्चा की

Ads

प्रधानमंत्री मोदी, यूएई के राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 05:18 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 05:18 PM IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर फोन पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और यूएई के राष्ट्रपति नाहयान ने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के प्रयासों में लगातार सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के नये उपायों पर भी चर्चा की, जिसमें ऊर्जा, रक्षा, प्रौद्योगिकी, निवेश और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप