प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर स्थायी जल प्रबंधन की दिशा में काम की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर स्थायी जल प्रबंधन की दिशा में काम की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर स्थायी जल प्रबंधन की दिशा में काम की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
Modified Date: March 22, 2024 / 12:22 pm IST
Published Date: March 22, 2024 12:22 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर पानी के महत्व को रेखांकित किया और इस बहुमूल्य संसाधन की रक्षा करने व स्थायी जल प्रबंधन की दिशा में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘विश्व जल दिवस पर, हम अपने जीवन में पानी के महत्व का जश्न मनाते हैं और इस बहुमूल्य संसाधन की रक्षा करने और स्थायी जल प्रबंधन की दिशा में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।’

लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।

भाषा ब्रजेन्द्र खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में