पीएम मोदी ने भारत की वैक्सीन की रणनीति की समीक्षा, मंजूरियों और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

Ads

पीएम मोदी ने भारत की वैक्सीन की रणनीति की समीक्षा, मंजूरियों और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 05:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की कोविड-19 टीका संबंधी रणनीति की समीक्षा के लिए बैठक की जिसमें कोरोना वायरस के लिए टीके को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए तकनीकी प्लेटफॉर्म और जनसंख्या समूहों को प्राथमिकता देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मोदी ने ट्वीट किया कि बैठक में टीका विकास की प्रगति, नियामक मंजूरियों और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी।

Read More: जीरम मामले में NIA की कार्यप्रणाली पर सीएम भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- न खुद जांच कर रही है और न हमें जांच करने दे रही

उन्होंने कहा, ‘‘जनसंख्या समूहों को प्राथमिकता देना, स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं तक पहुंच, शीत गृह ढांचे को मजबूत करना, टीके लगाने वाले लोगों की संख्या बढ़ाना और टीकों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए तकनीक प्लेटफॉर्म जैसे अनेक मुद्दों की समीक्षा की गयी।’’ कोविड-19 के अनेक संभावित टीकों के विकास का काम अग्रिम चरणों में है।

Read More: बैगा ने ईलाज के नाम पर नाबालिग युवती को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई पीड़िता तब जाकर हुआ खुलासा