पीएम मोदी ने कहा, 6 वर्षों में हुए रिफॉर्म की वजह से आज संकट में भारत बना अधिक सक्षम

पीएम मोदी ने कहा, 6 वर्षों में हुए रिफॉर्म की वजह से आज संकट में भारत बना अधिक सक्षम

पीएम मोदी ने कहा, 6 वर्षों में हुए रिफॉर्म की वजह से आज संकट में भारत बना अधिक सक्षम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: May 12, 2020 3:48 pm IST

नईदिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश को संबोधित किया। इस संबोधन में पीएम मोदी ने कोरोना वायरस की लड़ाई के लिए ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की जो कि भारत की जीडीपी का करीब 10 प्रतिशत है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए, इस पैकेज में भूमि, श्रम, नकदी और कानून सभी पर बल दिया गया है।

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान, 18 मई से लॉकडाउन…

देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते 6 वर्षों में जो रिफॉर्म हुए, उनके कारण आज संकट के इस समय भी भारत की व्यवस्थाएं अधिक सक्षम, अधिक समर्थ नज़र आईं हैं। अब रिफॉर्म के उस दायरे को व्यापक करना है, नई ऊंचाई देनी है। ये रिफॉर्मस खेती से जुड़ी पूरी सप्लाई चेन में होंगे, ताकि किसान भी सशक्त हो और भविष्य में कोरोना जैसे किसी दूसरे संकट में कृषि पर कम से कम असर हो।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का संबोधन : कोरोना संकट से हमे बचना भी..ल…

पीएम मोदी ने कहा आज से हर भारतवासी के लिए हर लोकल के लिए वोकल बनना है, न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट्स खरीदने हैं बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है। मुझे विश्वास है मेरा देश ऐसा कर सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि ये बिजनेस और निवेश को प्रोत्साहित करेंगे और मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा देंगे। जब कोरोना संकट शुरु हुआ, तब भारत में एक भी पीपीई (PPE) किट नहीं बनती थी। एन-95 मास्क का भारत में नाममात्र उत्पादन होता था। आज स्थिति ये है कि भारत में ही हर रोज 2 लाख PPE और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Watch Live: देश को संबोधित कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी…

पीएम मोदी ने कहा इस संकट में हर गरीब भाई बहन का भी ध्यान रखा जाएगा। गरीब, श्रमिक, प्रवासियों, मछुआरों को मजबूत बनाने के लिए आर्थिक पैकेज में कई कदमों का ऐलान किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा ये संकट इतना बड़ा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं हिल गई हैं। इस समय देश ने हमारे देश ने हमारे श्रमिक कामगार भाइयों बहनों के संयम के भी दर्शन किए हैं। अब हमारा कर्तव्य है उनके लिए काम करने का।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, अब प्र…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com