पीएम मोदी ने बोले- राम काम किए बिना मोहे कहां विश्राम, श्रीराम का अस्तित्व मिटाने का प्रयास हुआ, हमने मर्यादा का पालन किया
पीएम मोदी ने बोले- राम काम किए बिना मोहे कहां विश्राम, श्रीराम का अस्तित्व मिटाने का प्रयास हुआ, हमने मर्यादा का पालन किया
अयोध्या। आज इतिहास रचा जा रहा है। आज पूरा भारत राममय है, हर मन दीपमय है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है मुझे ट्रस्ट ने इस ऐतिहासिक अवसर पर मुझे आमंत्रित किया है, मेरा आना स्वभाविक था। पीएम मोदी ने कहा कि राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम…सदियों का इंतजार खत्म हो रहा है। बरसों तक रामलला टेंट में रहे थे, लेकिन अब भव्य मंदिर बनेगा। पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी के कालखंड में आजादी के लिए आंदोलन चला है, 15 अगस्त का दिन उस आंदोलन का और शहीदों की भावनाओं का प्रतीक है। ठीक उसी तरह राम मंदिर के लिए कई-कई सदियों तक पीढ़ियों ने प्रयास किया है, आज का ये दिन उसी तप-संकल्प का प्रतीक है. राम मंदिर के चले आंदोलन में अर्पण-तर्पण-संघर्ष-संकल्प था।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की धरती से श्रीराम का गहरा नाता, वनवास के 14 में से 12 वर्ष यहीं बिताए, जीवंत तीर्थ
पीएम मोदी ने कहा कि राम हम सभी के भीतर हैं, घुलमिल गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम की शक्ति देखिए, इमारतें नष्ट हो गईं और क्या कुछ नहीं हुआ। अस्तित्व मिटाने का प्रयास हुआ, लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं। हनुमान जी के आशीर्वाद से राम मंदिर बनने का काम शुरू हुआ है, ये मंदिर आधुनिकता का प्रतीक बनेगा। ये मंदिर हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा, करोड़ों लोगों की सामूहिक संकल्प शक्ति का भी प्रतीक बनेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को ये मंदिर संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा. पूरी दुनिया से लोग यहां आएंगे, यहां के लोगों के लिए अवसर बनेगा।
ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज ने कोरोना से जीती जंग, कोरोना वॉरियर्स को दिया श्रेय, कहा- ये बीमारी सर्दी-
पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये दिन करोड़ों राम भक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण है, ये दिन सत्य-अहिंसा-आस्था और बलिदान को न्यायप्रिय भारत की एक अनुपम भेंट है। कोरोना वायरस से बनी स्थितियों के कारण भूमि पूजन का कार्यक्रम अनेक मर्यादाओं के बीच हो रहा है। इसी मर्यादा का अनुभव हमने तब भी किया था जब सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया था और हर किसी की भावना का ध्यान रखते हुए व्यवहार किया था। पीएम ने कहा कि इस मंदिर के साथ इतिहास खुद को दोहरा रहा है, जिस तरह गिलहरी से लेकर वानर, केवट से लेकर वनवासी बंधुओं को राम की सेवा करने का सौभाग्य मिला
ये भी पढ़ें- 29 साल बाद अयोध्या में मोदी, निर्माण कार्य शुरू होने पर ही अयोध्या …
बता दें कि इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के शिलापट जारी किया, इसके अलावा डाकटिकट जारी किया है। पीएम मोदी को यहां भगवान राम की मूर्ति भेंट की गई।
देखें पीएम मोदी का संबोधन-

Facebook


