गुंटूर रैली में पीएम मोदी ने बोला चंद्रबाबू नायडू पर हमला, Son को Rise कराने में जुटे हैं चंद्रबाबू : मोदी

गुंटूर रैली में पीएम मोदी ने बोला चंद्रबाबू नायडू पर हमला, Son को Rise कराने में जुटे हैं चंद्रबाबू : मोदी

गुंटूर रैली में पीएम मोदी ने बोला चंद्रबाबू नायडू पर हमला, Son को  Rise कराने में जुटे हैं चंद्रबाबू : मोदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: February 10, 2019 8:54 am IST

आंध्रप्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों के अपने दो दिवसीय दौरे में सबसे पहले आंध्र प्रदेश के गुंटूर पहुंचे,जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर जमकर हमला बोला । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीडीपी के नेता जिन्हें कांग्रेस मुक्त भारत के लिए काम करना चाहिए था, वे अब कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।जिन्होंने आंध्र प्रदेश के Sunrise का वादा किया था लेकिन अपने Son को ही Rise कराने में जुट गए हैं। रैली में पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का भी बखान किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार लगातार भारत को क्लीन फ्यूल इकॉनमी बनाने के लिए काम कर रही है और इसीलिए कई योजनाओं की शुरुआत की गई है।

ये भी पढ़ें- यूपी-उत्तराखंड में जहरीली शराब ने बरपाया कहर, 108 लोगों की मौत, 175 गिरफ्तार

पीएम मोदी द्वारा रैली में कही गई प्रमुख बातें

*पीएम मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया को एक नई, साफ-सुथरी, प्रदूषण रहित आर्थिक ताकत बनाना हमारा लक्ष्य है।

* हमारा लक्ष्य है न्यू इंडिया को साफ सुथरी आर्थिक ताकत बनाने का है।

* पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमरावती को ऑक्सफोर्ड भी कहा जाता है।

* पीएम मोदी ने कहा कि यह शहर और जिला दुनिया की सबसे बड़ी सभ्यताओं का साक्षी रहा है।

* चंद्रबाबू नायडू  कल फोटो खिंचवाने के लिए दिल्ली जाने वाले हैं, आंध्र की जनता की तिजोरी से पैसा निकाल कर ले जा रहे हैं ।

ये भी पढ़ें-SBI ने होम लोन पर ब्याज दरों में की कटौती, उपभोक्ताओं को मिलेगा

सीएम नायडू ने किया था पीएम मोदी की यात्रा का विरोध
मोदी की रैली के पहले सीएम नायडू ने शनिवार को कहा कि हम सभी को एकजुट होकर उनकी यानि पीएम मोदी की यात्रा और उनके विश्वासघात का विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा,“आंध्र को विशेष दर्जा देने का अपना वादा तोड़ने के बाद मोदी आंध्र प्रदेश में कैसे पैर रख सकते हैं?”हालांकि, बीजेपी की राज्य इकाई ने कहा है कि टीडीपी को डर है कि प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री को बेनकाब करेंगे क्योंकि वह सभाओं में 2014 से आंध्र प्रदेश को दी जाने वाली धनराशि और अन्य मदद के बारे में बताएंगे।

कर्नाटक में रखेंगे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की आधारशिला
रविवार और सोमवार को आयोजित दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी कई सारी निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे,साथ ही कर्नाटक में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान-धारवाड़ की आधारशिला रखेंगे। धारवाड़ में सिटी गैस वितरण परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी और लोकार्पण किया जाएगा।


लेखक के बारे में