CG Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, घोषित किया ड्राई डे
छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, CG Govt Change Decision, Sharab Dukan Band on Holi
Sharab Dukan Band on Holi. Image Source- IBC24
रायपुरः Sharab Dukan Band on Holi छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया है। सरकार ने होली के दिन अब ड्राई डे घोषित कर दिया है। पहले की तरह ही होली के दिन अब शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिबंध लागू रहेंगे। अवैध परिवहन सहित अन्य हुड़दंगियों पर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति में होली समेत तीन ड्राई डे को खत्म कर दिया था। नई नीति के अनुसार साल 2026-27 में सिर्फ 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए है, इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासी दास जयंती शामिल हैं। होली पर ड्राई डे नहीं था। इसे लेकर कई जगहों पर विरोध की खबरें आई थी।
30 जनवरी को खुली थी शराब की दुकानें (CG Sharab Dukan Band)
Sharab Dukan Band on Holi छत्तीसगढ़ में 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खुली रहने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कांग्रेसियों ने प्रदेश के अलग-अलग शहर की शराब दुकान के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नियमों में तत्काल बदलाव की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बापू के सिद्धांतों और आदर्शों के विपरीत ऐसे पावन दिन पर शराब दुकान का खुला रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे महात्मा गांधी के विचारों और जनभावनाओं का अपमान बताया था।
यह भी पढेंः-
- Balod Chugli Fine News: अब चुगली करने वालों की खैर नहीं! पकड़े गए तो देना पड़ेगा इतने हजार रुपए का जुर्माना, इस वजह से बैठक में लिया गया फैसला
- Chaitra Navratri 2026 Date: कब से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि! इस बार किस वाहन पर सवार होंगी माता, जानें घट स्थापना का मुहूर्त और दिन-वार पूरी जानकारी यहां
- Barabanki Dulha Marpeet: शादी के दौरान बार-बार सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को मारी लात, उसके बाद जो हुआ…यकीन नहीं कर पाएंगे आप!
- WhatsApp New Features: WhatsApp लाने वाला है नया धमाका! ‘सरप्राइज मैसेज’ फीचर देख कर सब रह जाएंगे हैरान! जानें कैसे करेगा काम
- Dhamtari Murder News: शादी की शहनाई के बीच मची चीख-पुकार, दुल्हन के भाई को मिली दर्दनाक मौत, वजह जानकर दहल जाएगा आपका दिल
- CG Deputy Leader of Opposition: छत्तीसगढ़ में उपनेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति, बस्तर के इस दिग्गज नेता को मिली जिम्मेदारी, ये विधायक संभालेंगे मुख्य और उप सचेतक की जिम्मेदारी

Facebook


