प्रधानमंत्री मोदी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
Modified Date: May 9, 2026 / 03:22 pm IST
Published Date: May 9, 2026 3:22 pm IST

बेंगलुरु, नौ मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि श्री श्री रवि शंकर ने 1981 में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की स्थापना की थी। दुनिया के 182 देशों में सक्रिय ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ एक वैश्विक स्वयंसेवी मानवतावादी और शैक्षणिक संगठन बन चुका है।

अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह करीब नौ बजे एचएएल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी रविवार 10 मई को पूर्वाह्न करीब 11 बजे ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह तथा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे।

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री बेंगलुरु स्थित ‘आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर’ में नवनिर्मित ‘ध्यान मंदिर’ का उद्घाटन भी करेंगे। यह ध्यान केंद्र आंतरिक शांति और समग्र कल्याण के लिए समर्पित स्थल के रूप में विकसित किया गया है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की राष्ट्रव्यापी सेवा पहलों की भी शुरुआत करेंगे। साल भर चलने वाली इन परियोजनाओं का ध्यान मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर रहेगा।

मोदी के दौरे से पहले बेंगलुरु शहर की पुलिस ने आम लोगों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात के व्यापक प्रबंध किए हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में