मोदी 28 अप्रैल को बनारस-पुणे, अयोध्या-मुंबई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

मोदी 28 अप्रैल को बनारस-पुणे, अयोध्या-मुंबई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

मोदी 28 अप्रैल को बनारस-पुणे, अयोध्या-मुंबई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे
Modified Date: April 27, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: April 27, 2026 9:42 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को बनारस से पुणे के हडपसर और अयोध्या से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलने वाली दो नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के साप्ताहिक संचालन को हरी झंडी दिखाएंगे।

रेल मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में सोमवार को कहा गया, ‘‘बनारस-हडपसर (पुणे) सेवा से काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचना आसान हो जाएगा, जबकि अयोध्या-मुंबई सेवा से श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र की यात्रा सुगम होगी। इससे प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच संबंध मजबूत होंगे।’’

इसमें कहा गया, ‘‘इन ट्रेनों से विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, प्रवासी श्रमिकों और तीर्थयात्रियों को लाभ होने की उम्मीद है, क्योंकि ये सीधा संपर्क प्रदान करेंगी और ट्रेन बदलने की आवश्यकता समाप्त कर देंगी।”

अधिकारियों ने कहा कि उद्घाटन यात्रा के बाद, मंत्रालय बहुत जल्द इन दोनों ट्रेनों के निर्धारित संचालन की घोषणा करेगा।

भाषा प्रशांत सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में