प्रधानमंत्री मोदी ‘सेवा यात्रा’ के प्रतिभागियों से बृहस्पतिवार को करेंगे संवाद

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ‘सेवा यात्रा’ के प्रतिभागियों से बृहस्पतिवार को करेंगे संवाद

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 12:37 AM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 12:37 AM IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को ‘सेवा यात्रा’ के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे। ‘सेवा यात्रा’ के तहत एक मोटरसाइकिल रैली निकाली जा रही है जो वडनगर से वाराणसी तक कस्बों, जिलों और गांवों से गुजरते हुए सेवा की भावना को जमीनी स्तर तक पहुंचा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री 10 समूहों में यात्रा कर रहे प्रतिभागियों से बृहस्पतिवार सुबह संवाद करेंगे।

मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को दो मोटरसाइकिल रैलियों को हरी झंडी दिखाई गई थी। एक रैली वडनगर से वाराणसी और दूसरी वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना हुई थी। दोनों रैलियों का समापन सात अक्टूबर को होगा।

यह आयोजन मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

भाषा खारी वैभव

वैभव