प्रधानमंत्री मोदी असम में 48,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी असम में 48,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी असम में 48,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे
Modified Date: March 12, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: March 12, 2026 6:50 pm IST

गुवाहाटी, 12 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से शुरू होने वाले असम के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 48,000 करोड़ रुपये मूल्य की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि मोदी कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुरुआत करेंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘13 मार्च की अपराह्न लगभग डेढ़ बजे प्रधानमंत्री कोकराझार में भूमि पूजन करेंगे, आधारशिला रखेंगे और 4,570 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।’’

इसमें कहा गया है कि मोदी गुवाहाटी में लगभग 19,680 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन करेंगे, इनका उद्घाटन करेंगे और इन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘14 मार्च को पूर्वाह्न लगभग 10:45 बजे प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और लगभग 23,550 करोड़ रुपये मूल्य की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।’’

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में