प्रधानमंत्री मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात में रहेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेंगे
प्रधानमंत्री मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात में रहेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेंगे
नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान, वह सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ और राजकोट में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि मोदी सोमवार को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे, उनके साथ साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे और साबरमती नदी तट पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक, मोदी 10 जनवरी को सोमनाथ पहुंचेंगे, जहां वह रात को करीब आठ बजे सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के जाप में शामिल होंगे और फिर ड्रोन शो देखेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 11 जनवरी को सुबह लगभग 9:45 बजे शौर्य यात्रा में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकाला जाएगा, जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा।
उन्होंने बताया कि मोदी 11 जनवरी को पूर्वाह्न लगभग 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर 11 बजे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के उपलक्ष्य में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ भारत के उन नागरिकों की याद में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और भावी पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रभावित करते आए हैं।
यह कार्यक्रम साल 1026 में महमूद गजनी के सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1,000 साल पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है।
बयान में कहा गया है कि पिछली शताब्दियों में सोमनाथ मंदिर को नष्ट करने के कई प्रयासों के बावजूद आज यह मंदिर आस्था और राष्ट्रीय गौरव के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में खड़ा है, जो इसे इसकी प्राचीन महिमा में बहाल करने के सामूहिक संकल्प और प्रयासों के कारण संभव हो पाया है।
बयान के अनुसार, आजादी के बाद मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रयास सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया।
इसमें कहा गया है कि मंदिर की जीर्णोद्धार यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक 1951 में हासिल हुई, जब मूल स्वरूप में बहाल किए गए सोमनाथ मंदिर के दरवाजे तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की मौजूदगी में औपचारिक रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
बयान में कहा गया है कि 2026 में इस ऐतिहासिक जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे होने से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का महत्व और भी बढ़ गया है। इसमें कहा गया है कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में देश भर के सैकड़ों संत हिस्सा लेंगे और मंदिर परिसर में लगातार 72 घंटे तक ‘ओंकार’ मंत्र का जाप किया जाएगा।
बयान के मुताबिक, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में प्रधानमंत्री की भागीदारी भारतीय सभ्यता की चिरस्थायी भावना को रेखांकित करती है और देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का जश्न मनाने तथा उसका संरक्षण करने की मोदी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
अधिकारियों के अनुसार, मोदी रविवार को राजकोट जाएंगे, जहां वह कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए आयोजित ‘वाइब्रेंट गुजरात’ क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे सम्मेलन में लगाए गए व्यापार मेले और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि मोदी रविवार को गुजरात औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (जीआईडीसी) के 14 ग्रीनफील्ड स्मार्ट एस्टेट के विकास की घोषणा करेंगे। वह राजकोट में जीआईडीसी के मेडिकल डिवाइस पार्क का भी उद्घाटन करेंगे।
‘वाइब्रेंट गुजरात’ क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के 12 जिलों के लिए किया जा रहा है। इस सम्मेलन का मकसद पश्चिमी गुजरात में निवेश और औद्योगिक विकास को नयी रफ्तार प्रदान करना है।
अधिकारियों ने बताया कि राजकोट से मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां वह शाम करीब 5:15 बजे महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर सेक्टर 10ए से महात्मा मंदिर तक अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के बाकी हिस्से का उद्घाटन करेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक, 12 जनवरी को प्रधानमंत्री जर्मन चांसलर मर्ज से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों नेता पहले साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे और फिर साबरमती नदी तट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लेंगे।
अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को पूर्वाह्न 11:15 बजे से गांधीनगर के महात्मा मंदिर में मोदी और मर्ज की द्विपक्षीय बैठक होगी, जिनमें दोनों नेता भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति का जायजा लेंगे।
भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के हाल ही में 25 साल पूरे हुए हैं।
भाषा पारुल रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: प्रधानमंत्री मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात में रहेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेंगे

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm