PM Modi tweet : ‘चुनावी नतीजों के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया आभार, कहा- लोगों ने तीसरी बार एनडीए पर अपना भरोसा जताया’

PM Modi tweet : 'चुनावी नतीजों के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया आभार, कहा- लोगों ने तीसरी बार एनडीए पर अपना भरोसा जताया'

PM Modi tweet : ‘चुनावी नतीजों के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया आभार, कहा- लोगों ने तीसरी बार एनडीए पर अपना भरोसा जताया’

Modi Govt Cabinet Committees

Modified Date: June 4, 2024 / 07:59 pm IST
Published Date: June 4, 2024 7:59 pm IST

PM Modi tweet :  पूरे देश में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम आज जारी हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत देश भर में हुए सात चरणों के डाले गए वोटों की आज गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी केंद्रों में आवश्यक तैयारी पूरी कर ली थी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच आज 8,360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती लगातार जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी और पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होने के आधे घंटे बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में दर्ज मतों की भी गिनती शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश की सभी सीटों में रुझानों के साथ ही  कुछ सीटों के नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं।

Read More: MP Lok Sabha Chunav Result 2024 : वीडी शर्मा ने लहराया बीजेपी की जीत का परचम, 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत 

बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिली है। हालांकि, एनडीए ने बहुमत के मार्क को पार कर लिया है। चुनावी नतीजे आने के बाद बीजेपी ऑफिस में जश्न का माहौल है। काफी संख्या में कार्यकर्ता बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय पर जुटे हुए हैं। कुछ ही देर में पीएम नरेंद्र मोदी यहां पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं इस बीच चुनावी रुझानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर अपना भरोसा जताया है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मैं जनता जनार्दन को इस स्नेह के लिए नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कामों को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। उनके असाधारण प्रयासों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।’

Read More: Rajnandgaon Lok Sabha Chunav Result 2024: भूपेश है तो भरोसा है कहने वाले कका पर नहीं रहा जनता का भरोसा, राजनांदगांव में मिली शर्मनाक हार 

इस बार देश में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने किया मतदान

आठरहवीं लोकसभा के चुनाव में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया गया जिनमें 31.2 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल थी। सूरत की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। एग्जिट पोल के अनुमान को मानें तो NDA सरकार बना सकती है। लेकिन अब देखना ये है कि क्या पीएम मोदी तीसरी बार जीतकर रिकॉर्ड बना पाएंगे या फिर BJP 2.0 का सफर यहीं थम जाएगा।

Korba Lok Sabha Election Result: ज्योत्सना महंत ने फिर बचाई कांग्रेस की लाज.. कोरबा से दर्ज की ऐतिहासिक जीत, हारी सरोज पांडेय..

2019 में बीजेपी को मिली थी बंपर जीत

PM Modi tweet : बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को बंपर जीत मिली थी। भाजपा के खाते में 303 और उनके गठबंधन एनडीए को 351 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं यूपीए को 90 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य के खाते में 102 सीटें गई थीं। भाजपा की इस बंपर जीत को मोदी लहर नाम दिया गया था।

 

 

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में