प्रधानमंत्री ने लोकसभा में हास्य, व्यंग्य और अनर्गल बातें कीं : प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री ने लोकसभा में हास्य, व्यंग्य और अनर्गल बातें कीं : प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री ने लोकसभा में हास्य, व्यंग्य और अनर्गल बातें कीं : प्रियंका गांधी
Modified Date: August 11, 2023 / 08:41 pm IST
Published Date: August 11, 2023 8:41 pm IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा ) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए सिर्फ चुटकुले, हास्य व्यंग्य और अनर्गल बातें की।

उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर हंसी ठिठोली करना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता।

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘पद की गरिमा के हिसाब से प्रधानमंत्री जी को मणिपुर जैसे गंभीर व संवेदनशील मुद्दे पर हंसी-ठिठोली करना एकदम शोभा नहीं देता है।’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘मणिपुर पर उनकी तरफ से संवेदना, सहयोग व शांति की बातें आनी चाहिए थी। शांति स्थापित करने के प्रयासों को बताना चाहिए था। लेकिन दो घंटे के लंबे भाषण में बोला क्या- चुटकुले, हास्य व्यंग्य व अनर्गल बातें।’

भाषा हक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में