PM मोदी आज ताजनगरी को देंगे बड़ी सौगात, मेट्रो परियोजना का करेंगे उद्घाटन

PM मोदी आज ताजनगरी को देंगे बड़ी सौगात, मेट्रो परियोजना का करेंगे उद्घाटन

PM मोदी आज ताजनगरी को देंगे बड़ी सौगात, मेट्रो परियोजना का करेंगे उद्घाटन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: December 7, 2020 2:22 am IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को आगरा मेट्रो रेल परियोजना का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। दो कॉरिडोर वाले इस प्रोजेक्ट के जरिए सैलानियों को मदद मिलेगी। इस परियोजना के जरिए टूरिस्ट स्पॉट जैसे ताजमहल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से जोड़ा जाएगा। इससे आगरा में लोगों के जीवन में और सुलभता आएगी और पर्यटन के लिहाज से आगरा को लाभ मिलेगा।

Read More News: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सह-प्रभारी नवीन आज 2 दिवसीय दौरे पर आएंगे रायपुर, पार्टी के आला नेताओं से करेंगे चर्चा

केंद्र सरकार की इस परियोजना से आगरा की 26 लाख की आबादी के साथ.साथ हर साल आगरा आने वाले 60 लाख से अधिक पर्यटकों को भी मदद मिलेगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 8ए300 करोड़ से ज्यादा है। 5 सालों में पूरी होने वाली इस परियोजना से आगरा में करीब 29 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो रेल की सेवा मिलने लगेगी।

Read More News: शादी समारोह में 5 साल के बच्चे के गर्दन पर मारा ब्लेड, हालत गंभीर

वहींए दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच निर्माण किया जाएगा। इस कॉरिडोर की लंबाई 15.4 किलोमीटर होगी और इसके अंतर्गत कुल 14 स्टेशन होंगे। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरिपर्वत चौराहा, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज क्रासिंग, कमला नगर, रामबागए फाउंड्री नगर, आगरा मंडी और कालिंदी विहार मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।

Read More News: राजधानी में भी दुकानों के बंद होने के समय में किया गया बदलाव, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

पीएम मोदी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि कल ;सोमवार, दोपहर 12 बजे आगरा मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन होगा। इससे आगरा में लोगों के जीवन में और सुलभता आएगी और पर्यटन के लिहाज से आगरा को लाभ मिलेगा।

Read More News: भारत बंद के समर्थन में शिवसेना, संजय राउत बोले- किसान अन्नदाता हैं, नैतिक जिम्मेदारी के नाते स्वेच्छा से हिस्सा लें

आगरा के 15 बटालियन पीएसी परेड मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Read More News: योगा सिखाने के बहाने योग गुरु ने महिला को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज


लेखक के बारे में