असम पहुंचे पीएम मोदी, बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

Ads

असम पहुंचे पीएम मोदी, बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

  •  
  • Publish Date - August 1, 2017 / 07:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में बाढ़ के हालातों का जायजा लेने असम के गुवाहाटी पहुंचे, यहां वो सीएम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा लेंगे. बता दें कि असम में ज्यादातर नदियों के खतरे के निशान से नीचे बहने की वजह से बाढ़ की स्थति में सुधार हुआ है लेकिन होजाई में एक व्यक्ति के डूबने से राज्य में बाढ़ में मरने वालो की संख्या बढ़कर 83 हो गई है. इससे पहले सोमवार को ही पीएम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान कर दिया था. वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि मोदी ने राज्य में बाढ़ के कारण गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए भी 50,000-50,000 रूपये की सहायता की घोषणा की है. मोदी बाढ़ के हालात के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठक ली. इसमें पूर्वोत्तर के राज्यों खासकर असम, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड तथा मणिपुर में राहत कार्यों का आकलन करेंगे.