प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

  •  
  • Publish Date - January 5, 2026 / 09:37 AM IST,
    Updated On - January 5, 2026 / 09:37 AM IST

नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोमवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

बनर्जी का जन्म पांच जनवरी 1955 को हुआ था। वह पश्चिम बंगाल की तीन बार मुख्यमंत्री बनी हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’’

बनर्जी सात बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में भी सेवा दे चुकी हैं। वह पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना