पीएम मोदी का संबोधन : कोरोना संकट से हमे बचना भी..लड़ना भी और आगे बढ़ना भी है’, भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

पीएम मोदी का संबोधन : कोरोना संकट से हमे बचना भी..लड़ना भी और आगे बढ़ना भी है', भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

पीएम मोदी का संबोधन : कोरोना संकट से हमे बचना भी..लड़ना भी और आगे बढ़ना भी है’, भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: May 12, 2020 3:01 pm IST

नईदिल्ली। आज पीएम मोदी ने एक बार फिर से देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कोरोना संकट से जूझ रही दुनिया के आंकड़ों को गिनाते हुए कहा कि हमे इस भीषण वैश्विक महामारी से बचना भी है और लड़ना भी है। उन्होने कहा कि न हमें थकना है न रुकना है और न ही बिखरना है।

ये भी पढ़ें:7 मई से अब तक 6037 भारतीय लौटे अपने वतन, अमेरिका, ब्रिटेन, बांग्लादेश सहित इन…

पीएम ने कहा कि तमाम मंथन के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि इस संकट से बचने का रास्ता है कि भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा। संकट के इस दौर को अवसर में बदलना होगा, उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण के शुरूआती दौर में जहां हमारे देश में एक भी एन95 मास्क और पीपीई नहीं बनते थे आज हमारे देश में एक दिन में 2 लाख पीपीई और लगभग दो लाख एन95 मास्क बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: स्पेशल ट्रेनों से रेलवे की बंपर कमाई, चंद घंटे में बुक हुए 16 करोड़…

पीएम ने कहा भारत विश्व कल्याण की राह पर निकल पड़ा है, संकट काल में हमने कई देशों को दवा देकर उनकी मदद की है, दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है, मानव जाति के कल्याण के लिए बहुत कुछ अच्छा दे सकता है। सवाल यह है कि आखिर कैसे? इस सवाल का भी उत्तर है- 130 करोड़ देशवासियों का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प।

ये भी पढ़ें: घर वापसी के लिए बस में चढ़ रहे मजदूर को अफसर ने मारी लात, सोशल मीडि…

पीएम ने कहा जो पृथ्वी को मां मानती हो, वो संस्कृति, वो भारतभूमि, जब आत्मनिर्भर बनती है, तब उससे एक सुखी-समृद्ध विश्व की संभावना भी सुनिश्चित होती है । जब भारत खुले में शौच से मुक्त होता है तो दुनिया की तस्वीर बदल जाती है। टीबी हो, कुपोषण हो, पोलियो हो, भारत के अभियानों का असर दुनिया पर पड़ता ही पड़ता है ।  आज हमारे पास साधन हैं, हमारे पास सामर्थ्य है, हमारे पास दुनिया का सबसे बेहतरीन टैलेंट है, हम सबसे अच्छे प्रोडक्ट बनाएंगे, अपनी गुणवत्ता और बेहतर करेंगे, सप्लाई चेन को और आधुनिक बनाएंगे, ये हम कर सकते हैं और हम जरूर करेंगे. 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com