प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के बढ़ते केसों पर जताई चिंता, उच्चस्तरीय बैठक में जल्द सख्त एक्शन लेने के निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के बढ़ते केसों पर जताई चिंता, उच्चस्तरीय बैठक में जल्द सख्त एक्शन लेने के निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के बढ़ते केसों पर जताई चिंता, उच्चस्तरीय बैठक में जल्द सख्त एक्शन लेने के निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: April 4, 2021 8:15 am IST

नई दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) देशभर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और जारी टीकाकरण अभियान के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

पढ़ें- टीकाकरण के लिए अब स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर…

रविवार को देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है।

पढ़ें- bijapur naxal attack: जवानों के हथियार लूट कर ले गए…

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 19 सितंबर के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आए ये सबसे अधिक मामले हैं। 19 सितंबर को कोविड-19 के 93,337 मामले आए थे। आंकड़ों के मुताबिक रविवार को महामारी से 513 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,623 हो गई है।

पढ़ें- bijapur naxal attack: रमन सिंह ने कहा एक तरफ कोरोना…

प्रधानमंत्री ने देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर बुधवार को चिंता जताई थी और इसे फिर से फैलने से रोकने के लिए ‘‘तीव्र एवं निर्णायक’’ कदम उठाने का आह्वान किया।

पढ़ें- bijapur naxal attack: बीजापुर में फिर IED ब्लास्ट, ..

पिछले महीने प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से डिजिटल माध्यम से संवाद किया था और कहा था कि अगर इस बढ़ती हुई महामारी को यहीं नहीं रोका जाएगा तो देशव्यापी संक्रमण की स्थिति बन सकती है।

 


लेखक के बारे में