वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने की मुख्यमंत्रियों से बात, वर्तमान व्यवस्था जारी रखने दिए निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने की मुख्यमंत्रियों से बात, वर्तमान व्यवस्था जारी रखने दिए निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने की मुख्यमंत्रियों से बात, वर्तमान व्यवस्था जारी रखने दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: April 2, 2020 11:12 am IST

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों के मुख्यमं​त्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। पीएम ने सभी मुख्यमंत्री से उनके राज्यों में कोरोना वायरस के रोकथाम और लॉकडाउन के बारे में जानकारी ली। पीएम ने सभी राज्यों को कोरोना पर चल रही वर्तमान व्यवस्थाओं को जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:सोनिया गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, बोली ‘अनियोजित लॉकडाउन से परेशान ह…

सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोरोना के बचाव और नियंत्रण की ताजा स्थिति और लॉक डाउन के दौरान आम जनता और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी पीएम के वीसी में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: इंदौर में डॉक्टर्स की टीम पर हमला मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, सीसीट…

सिंहदेव ने बताया कि आज की वीसी में प्रधानमंत्री के सामने कई राज्यों ने मेडिकल उपकरणों की कमी पर चर्चा की, टेस्टिंग का दायरा बढ़ाने पर भी चर्चा हुई, सिंहदेव ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने कहा है कि नवंबर तक कोरोना वायरस खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे है। ऐसे में यह ज़रूरी नहीं कि 14 अप्रैल तक ही लॉक डाउन रहे, सिंहदेव ने बताया कि पीएम ने कहा हैं कि दिवाली तक सोशल डिस्टेंस को मैंटेन करना होगा।

ये भी पढ़ें: सीबीएसई स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन, बिना परीक्षा-रिजल्ट के अगली कक्…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com