प्रधानमंत्री की मणिपुर यात्रा शांति को बढ़ावा देने के बजाय तमाशा साबित होगी: कांग्रेस

Ads

प्रधानमंत्री की मणिपुर यात्रा शांति को बढ़ावा देने के बजाय तमाशा साबित होगी: कांग्रेस

  •  
  • Publish Date - September 12, 2025 / 04:24 PM IST,
    Updated On - September 12, 2025 / 04:24 PM IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मणिपुर में ‘‘तीन घंटे की यात्रा’’ शांति प्रयायों को बढ़ावा देने के बजाय तमाशा साबित होने जा रही है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘तो अब ये आधिकारिक हो गया है। प्रधानमंत्री कल मणिपुर में तीन घंटे से भी कम समय बिताएंगे। यह यात्रा शांति और सद्भाव को ताकत प्रदान करने के बजाय, वास्तव में एक तमाशा साबित होगी।’’

प्रधानमंत्री मोदी के मणिपुर दौरे की पहली आधिकारिक पुष्टि करते हुए मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री 13 सितंबर को राज्य में 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने आएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मिजोरम से चुराचांदपुर पहुंचेंगे और फिर इंफाल जाएंगे।

भाषा हक

हक माधव

माधव