पुलिस ने लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

Ads

पुलिस ने लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 28, 2020 / 06:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

नोएडा (उप्र), 28 दिसंबर (भाषा) नोएडा में थाना सेक्टर 49 की पुलिस ने लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह के कथित दो सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने लैपटॉप चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में दबिश दी थी। वहां से पुलिस ने दिनेश तथा मुकेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एनसीआर के विभिन्न जगहों से कारों का शीशा तोड़कर चोरी किए गए छह लैपटॉप बरामद किए।

अधिकारी ने बताया कि दरअसल इनके गिरोह के दो अन्य आरोपियों दीपक और जाकिर को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। दीपक और जाकिर ऑटो रिक्शा में सवार होकर एनसीआर में घूमते थे और घरों तथा सड़क पर खड़ी कारों का शीशा तोड़कर उसमें रखे लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लेते हैं।

आरोपी दिनेश तथा मुकेश ने पुलिस को बताया है कि वे लोग चोरी के लैपटॉप को श्रीनगर में रहने वाले साकिब अहमद नामक व्यक्ति को बेचते हैं। पुलिस को गिरफ्तार बदमाशों से जानकारी मिली है कि एनसीआर से चोरी किए गए लैपटॉप आजकल श्रीनगर में बेचे जा रहे हैं। भाषा स्नेहा

स्नेहा