राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को किया गिरफ्तार..

Terrorist of organization Hizbul Mujahideen arrested: पुलिस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को किया गिरफ्तार..

6 Maoists Arrested

Modified Date: January 4, 2024 / 06:58 pm IST
Published Date: January 4, 2024 6:54 pm IST

Terrorist of organization Hizbul Mujahideen arrested : नई दिल्ली। देश में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 22 जनवरी अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने स्पेशल सेल टीम ने इस आतंकी को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, ये आतंकी जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में शामिल था। इस पर पांच लाख का इनाम भी घोषित था।

read more : Sarkari Bharti: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, बिना परीक्षा के होगा चयन, मिलेगी 1 लाख से अधिक की सैलरी… 

Terrorist of organization Hizbul Mujahideen arrested : जानकारी के अनुसार, हिजबुल मुजाहिदीन का ये आतंकवादी मोस्ट वॉन्टेड था। दिल्ली पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों को इसकी तलाश थी। खबरों की मानें, पकड़ा गया आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर है। इसका नाम जावेद अहमद मट्टू है। ये आतंकी सोपोर का रहने वाला है। इसके अलावा ये पहले पाकिस्तान भी जा चुका है।

दिल्ली में आतंकवादी के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। दिल्ली पुलिस इससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के बाद अंडरग्राउंड हो गया था। सुरक्षा एजेंसियां भी इसकी तलाश कर रही थी। NIA की लिस्ट में भी ये आतंकी टॉप में भी था।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years